Message here

Advertisement

header-ads-sabkhojo
Type Here to Get Search Results !

12 सितंबर की टॉप न्यूज देखें। Today Top 05 News 2024

Daily Top 05 News 12 September 2024


🕵️ प्रतिदिन टॉप 05 खबर ! 🕵️

Avatar


❶ रायपुर समेत प्रदेश में चुनाव फरवरी-मार्च तक कार्यकाल 05 जनवरी को खत्म हो रहा

छ.ग. चुनाव! छत्तीसगढ़ की राजधानी में OBC आरक्षण को लेकर पुरे प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव इस साल दिसंबर में होना मुश्किल है। अभी राज्य में OBC का सर्वे चल रहा है और अभी 1.25 करोड़ लोगो का सर्वे एक माह के भीतर नहीं हो सकेगा। आरक्षण के बिना चुनाव कराना संभव नहीं है।
इसलिए बताया जा रहा है कि दिसंबर में होने वाले चुनाव को 2-3 महीने के लिए टाला जा सकता है। रायपुर निगम की वर्तमान कार्यकाल 05 जनवरी 2025 को ख़त्म हो जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रशासक बिठाए जा सकते है। बता दे कि अक्टूबर के अंत और नवंबर के पहले पखवाड़े तक चुनाव आचार संहिता घोषित होनी है। हम आपको बता दे कि OBC आरक्षण भाजपा के लिए फायदेमंद रहा है।


❷ भारत सरकार ने 22 भाषाओं में टेक्निकल शब्दों वाली वेबसाइट लॉन्च की

शिक्षा! भारत सरकार ने 22 भाषाओं में टेक्निकल शब्दों वाली एक वेबसाइट लॉन्च की। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में कमीशन फॉर साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी (CSTT) ने 10 सितंबर को एक अनूठी वेबसाइट शुरू की है। वेबसाइट का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के लिए तैयार की गई सभी शब्दावलियों का एक केंद्रीय संग्रह बनना है।
सभी संस्थान या एजेंसियां भी अपने शब्दकोश को डिजिटल रूप में इस प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत कर सकती हैं। वर्तमान में अभी वेबसाइट पर 30 लाख शब्दों के 450 शब्दकोश उपलब्ध हैं, इसका अंतिम लक्ष्य 450 शब्दावलियां उपलब्ध कराना है।वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा और इंजीनियरिंग सहित सभी टेक्निकल एजुकेशन के शब्दकोश को भारतीय भाषाओं में प्रदान करने के प्रयासों का समर्थन करना है।


❸ बीटेक, पॉलिटेक्निक की मेरिट लिस्ट जारी, जो कल पहुंचेंगे उन्हें ही मिलेगा सीट

रायपुर! शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के अनुसार तकनिकी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। दिन बुधवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अनुसार बीटेक में 755, पॉलिटेक्निक के लिए 433, एवं MBA की मेरिट लिस्ट में 155 छात्रों के नाम है। जिन छात्रों के नाम है उन्हें 13 सितम्बर 2024 की सुबह 10:30 बजे सम्बंधित संस्थान में अपनी उपस्थिति देना अनिवार्य है।
जो छात्र पहुंचेंगे उन्हीं के बीच मेरिट सूची अनुसार सीटों का आबंटन करेंगे। जिन्हे सीट मिलेगी उन्हें 15 सितंबर 2024 तक कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। MBA की बात की जाए तो 2070 सीटें है, इसमें से 872 प्रवेश हुई है, और अभी 155 छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी हुई है। M.Tech की 1245 सीटें है। 239 में एडमिशन हुए है और अभी 59 की मेरिट लिस्ट जारी हुई है।


❹ शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार

बिजनेस! नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर, निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी 100 सहित सभी व्यापक बाजार सूचकांक हरे रंग में खुले। सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी मेटल और निफ्टी पीएसयू बैंक क्रमशः 1.29 प्रतिशत और 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। अगस्त में अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी आने के बाद वैश्विक स्तर पर शेयरों में तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले।
निफ्टी 50 इंडेक्स 0.57 प्रतिशत या 141.20 अंकों की बढ़त के साथ 25,059.65 अंकों पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.5 प्रतिशत या 407 अंकों की बढ़त के साथ 81,930.18 अंकों पर पहुंच गया।


❺ कोलकाता दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी से कई गलतियां हुई है

क्राइम! कोलकाता रैप कांड अभी भी सुर्ख़ियों में बनी हुई है इस हफ्ते ममता बनर्जी ने बताया कि कोलकाता पुलिस प्रमुख ने इस्तीफ़ा देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने त्यौहार का मौसम होने के कारण इसे नहीं स्वीकारा। ममता ने एक बार फिर राजनितिक सूझबूझ की कमी को दर्शाया है। कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक युवा डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद ह्त्या के बाद से ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत के इस गुण का हठपूर्वक दुरूपयोग किया है।
TMS सरकार की सबसे बड़ी गलती आरजी कर कॉलेज के बदनाम पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को तुरंत बर्खास्त न करना था। अब तक इस बात के पर्याप्त सबूत मिल चुके है कि घोष कॉलेज में भय का साम्राज्य चला रहा था। अस्पताल में बड़े पैमाने पर कवर अप हुआ है। और हर कोई जानता है प्रिंसिपल घोष के बिना यह संभव नहीं था। लेकिन ममता सरकार पुरे देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को भाजपा और CPA का राजनितिक प्रतिशोध करार देने लगी।



News Editor: Vikram Singh Rajput

Latest Update: 00, September, 2024



WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

\

Amazone-Ads

Nature